पुलिस थाना बंजार के अन्तर्गत बुधवार को पुलिस ने फागु पुल, थाटीबीड़ रोड़ पर नाकाबन्दी के दौरान एक स्कूटी (HP34 C 5569) की नियमानुसार तलाशी ली तो पुलिस ने चालक के कब्जे से 714 ग्राम चरस बरामद की गई। चालक की पहचान राम कृष्ण (28 बर्ष) पुत्र ठाकुर दास निवासी बेलना डाकघर चांदपुर ज़िला बिलासपुर के रूप में की गई ।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी अन्वेषण जारी है।
Thursday, May 4, 2023
कुल्लू पुलिस ने स्कूटी सवार से बरामद की 714 ग्राम चरस।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment