शिमला शहर के पुलिस थाना न्यू शिमला के तहत एक दर्दनाक हादसे पेश आया है। यहां करंट लगने से विजिलेंस विभाग में तैनात 50 वर्षीय होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंदर पुत्र फकीर चंद निवासी गांव कठीन तहसील कुमारसेन जिला शिमला के रूप में हुई है। करंट लगने की घटना उनके सरकारी क्वार्टर में शनिवार की देर शाम को घटी जब वह ड्यूटी से बाहर थे। वहीं, पुलिस ने होमगार्ड जवान के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना के समय रविंदर विजिलेंस मुख्यालय के समीप अपने क्वार्टर में अकेले थे। बताया जा रहा है कि उनके कमरे में एक हीटर रखा था जिसे वह खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि खाना बनाते समय वह हीटर से करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो न्यू शिमला थाना के पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ जांच को आगे बढ़ाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह करंट लगने से हुई मौत का मामला लग रहा है, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा । शिमला शहर के पुलिस थाना न्यू शिमला के तहत एक दर्दनाक हादसे पेश आया है। यहां करंट लगने से विजिलेंस विभाग में तैनात 50 वर्षीय होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंदर पुत्र फकीर चंद निवासी गांव कठीन तहसील कुमारसेन जिला शिमला के रूप में हुई है। करंट लगने की घटना उनके सरकारी क्वार्टर में शनिवार की देर शाम को घटी जब वह ड्यूटी से बाहर थे। वहीं, पुलिस ने होमगार्ड जवान के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना के समय रविंदर विजिलेंस मुख्यालय के समीप अपने क्वार्टर में अकेले थे। बताया जा रहा है कि उनके कमरे में एक हीटर रखा था जिसे वह खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि खाना बनाते समय वह हीटर से करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो न्यू शिमला थाना के पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ जांच को आगे बढ़ाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह करंट लगने से हुई मौत का मामला लग रहा है, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम क रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा । फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.