मलयालम संगीत के प्रसिद्ध गायक पी जयचंद्रन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन से संगीत क्षेत्र में गहरा शोक छा गया है।
![]() |
| Rest In Peace |
Legendary Singer P Jayachandran death:
मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध प्लेबैक गायक पी. जयचंद्रन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पिछले एक वर्ष से वह लीवर से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने त्रिशूर के अमला अस्पताल में अंतिम सांस ली। पी. रामचंद्रन, गुरुवार शाम 7 बजे अपने पूकुन्नम स्थित निवास पर अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पांच दशकों का अद्वितीय करियर
पी. जयचंद्रन का करियर पांच दशकों तक फैला रहा। उन्हें मलयालम संगीत जगत में 1,000 से अधिक यादगार गीतों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनकी मधुर आवाज ने फिल्मी गानों, लाइट म्यूजिक और भक्ति गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया।
उनका सफर कैसा रहा?
पी. जयचंद्रन का जन्म 3 मार्च 1944 को केरल के एर्नाकुलम जिले के रविपुरम में हुआ था। बाद में उनका परिवार इरिंजलाक में बस गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.