आचार्य दीपक अरोड़ा से 02 जनवरी 2025 का राशिफल जानें। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, January 2, 2025

    आचार्य दीपक अरोड़ा से 02 जनवरी 2025 का राशिफल जानें।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
    मेष राशि (Aries)♈: आज के दिन आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज की दिन आपको रोजगार मिलेगा। लाभ संभव है। धर्म के कार्य में रुचि बनी रहेगी। जोखिम न ले। कई दिनों से रुको वह पैसा मिल सकता है। 

    वृष राशि (Taurus) ♉: यात्रा नौकरी व निवेश अनुकूल रहेंगे। आज के दिन अगर आपका पैसा किसी से लेने वाला है तो वह आपको मिल जाएगा। आज का दिन आपका शुभ रहेगा। जोखिम ना उठाएं। रोजगार के अवसर मिलेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी।

    मिथुन राशि (Gemini)♊: आज के दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपने जो भी योजना बनाई होगी उसका फल अवश्य मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यय मैं कमी होगी। अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

    कर्क राशि (Cancer) ♋: आज के दिन आप थोड़ा विवाद से बचे क्लेश होने की संभावना है। व्यय अधिक होगा। जोखिम ना लें। जीवनसाथी से मत भेद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

    सिंह राशि (leo)♌: आज के दिन आपको अपनी मेहनत से थोड़ा कम फल मिलेगा। धन की प्राप्ती होगी। मन में खुशी बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। समय व्यतीत ना करें। 

    कन्या राशि (Virgo)♍: आज के दिन आप उन्नति के मार्ग में जाएंगे। संपत्ति के कार्य आपको लाभ पहुंचाएंगे। विवाद ना करें। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

    तुला राशि (Libra)♎: आपको अपनी बनाई बुरी संगति से हानि हो सकती है। वाहन चलाते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें। जोखिम ना ले। व्यापार में लाभ होगा। जान में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)♏: आज के दिन आप किसी आनंद उत्सव में भाग ले सकते हैं। लाभ होने की संभावना है। परिवारिक कार्य पर ध्यान दें। आज की दिन आपका रुका हुआ कार्य बन जाएगा।

    धनु राशि (sagittarius) ♐: आज के दिन आपकी कानूनी मुश्किल दूर हो सकती है। चोट रोग से थोड़ा सावधान रहें। धर्म कर्म के कार्य में रुचि रहेगी। भाइयों से मतभेद सकता है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

    मकर राशि (Capricorn) ♑: आज के दिन आपके लिए प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। अगर आपको कोई संपत्ति के संबंधी समस्या चल रही थी तो सुलझ सकती है। आज का दिन आपका आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। 

    कुंभ राशि (Aquarius)♒: आज के दिन किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। व्यय होने की संभावना है। मन में खुशी बनी रहेगी। आपका अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य और अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। 

    मीन राशि (Pisces)♓: आज के दिन आपको अपने आपसी संबंध को अधिक महत्व देना होगा। आज के दिन व्यपार व्यवसाय शांतिपूर्वक रहेगा। आपको कम मेहनत से ही लाभ होने की संभावना है। व्यय ना करें। वाणी पर संयम रखें। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.