जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आज जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी उपायुक्त डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने की।
उपायुक्त ने बताया कि टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला किन्नौर में 100 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत लोगों के घर-घर जाकर आधुनिक उपकरणों से जांच व उपचार किया जाएगा। उन्होंने अभियान को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को टी.बी के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत जन-प्रतिनिधियों व जिलावासियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने व जिला को टी.बी मुक्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा अन्य को भी इसके प्रति जागरूक करें।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर ने इस अवसर पर क्षय रोग के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस रोग के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, विभिन्न पंचायतों के जन-प्रतिनिधि, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.