बर्फ के ऊपर से फिसली एचआरटीसी की बस, टला बड़ा हादसा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, December 27, 2024

    बर्फ के ऊपर से फिसली एचआरटीसी की बस, टला बड़ा हादसा।

     


    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शिमला जिले के ऊंचाई वाले स्थानों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।बर्फबारी से कई सड़के अवरुद्ध हो गई है और कई सड़कों पर फिसलन की समस्या बनी हुई है।शिमला जिले के नारकंडा में बर्फ के ऊपर से एचआरटीसी की बस फिसली है और हाईवे किनारे खड़ी एक पिकअप से जा टकराई है और खाई में गिरने से बच गई।


    गनीमत रही कि बस सड़क में  खड़ी पिकअप से टकराने के बाद रुक गई । ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। उधर, बर्फबारी के चलते कुफरी से आगे नारकंडा हाईवे बंद हो गया है।अहम बात है कि ऊपरी शिमला के कई इलाके बर्फबारी के चलते प्रदेश से कट गए हैं।


    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली और फिर मनाली की अटल टनल, शिमला के कुफरी सहित अन्य इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.