कुल्लू 24 दिसम्बर।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग की पहली समीक्षा बैठक कुल्लू के बहुउद्देशीय भवन के बैठक कक्ष में आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक कि अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि पिछले वर्षों बाढ़ के कारण हुए नुकसान में आपदा राहत के अंतर्गत 686 लोगों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त लोगों को 7 लाख रूपये का मुआवजा प्रदान किया गया है, जिनमे से 403 लाभार्थी अनुसूचित जाति समुदाय से सम्बंधित हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अनुसूचित जाति के पिछड़े तथा गरीब लोगो के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पहुँचाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष में 4617 लाख रुपये बजट का प्रावधान किया गया है जिसमे से 30 दिसंबर 2024 तक 2193 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत 547 मामले स्वीकृत किए गए हैं तथा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 15652 लाभार्थी पेंशन का लाभ ले रहे हैं । इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति विकास निगम द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाती के लोगों को लाभ दिया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए सरकार द्वारा स्किल डेवलपमेंट सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2022 से 30 दिसंबर 2024 तक 96 पीड़ितों को 67 लाख 88 हज़ार रूपये कि मुआवजा राशी प्रदान कि गई है
उन्होंने अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत न्यून दोषसिद्धि दर पर चिंता जताते हुए कहा कि मामलों में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि दलित बस्तियों के लिए सड़क , बिजली- पानी , शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का वाल्मीकि कामगार योजना शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.