जेबीटी के 187 पदों की काउंसलिंग 7 जनवरी को रावमापा छोटा शिमला में। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, December 18, 2024

    जेबीटी के 187 पदों की काउंसलिंग 7 जनवरी को रावमापा छोटा शिमला में।


    जेबीटी अध्यापकों के 187 पदों के लिए काउंसलिंग 7 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने ऊना बताया कि ऊना जिला से दिव्यांग श्रेणी से संबंध और कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक (जेबीटी)पदों की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक, व्यवसायिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित अन्य वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ निर्धारित काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

    उप निदेशक ने बताया कि इस संबंध में कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित काउंसलिंग के समय व स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

    No comments:

    Post a Comment