विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, December 18, 2024

    विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि।

     



    प्रदेश सरकार विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत अब 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है जबकि पूर्व में यह राशि 65 हजार रुपये प्रदान की जा रही थी यह जानकारी आज विकासखंड नाहन के ग्राम पंचायत पंजाहल व पनार में आयोजित हुए फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को दी।


    सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज जिला सिरमौर के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत शिलाई व रास्त विकासखंड कफोटा की ग्राम पंचायत दुगाना व बोकालापाब तथा विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अंबोया, मानपुर देवडा, पातलियों व पडदूनी में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक समुदाय के उत्थान व समाज में इन वर्गो को समान अवसर प्रदान करने के उदेश्य से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर गीत संगीत से लोगों का मनोंरजन किया गया वहीं नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को हिम गगां योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.