शिमला पुलिस ने तीन युवकों से बरामद किया 9.350 ग्राम चिट्ठा, गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, December 22, 2024

    शिमला पुलिस ने तीन युवकों से बरामद किया 9.350 ग्राम चिट्ठा, गिरफ्तार।

     शिमला में पुलिस ने तीन युवको को चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर संजौली सीमिट्री क्षेत्र के एक मकान में दबिश देकर चिट्ठे के साथ युवकों को गिरफ्तार किया है। 


    प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी युवकों के कब्जे से 9.350 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस की दबिश के दौरान एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान त्रिलोक नेगी निवासी चिडग़ांव रोहडू, सूरज प्रकाश निवासी मल्याणा शिमला और अनुपम निवासी रोहडू के रूप में हुई है।


    पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि  सीमिट्री क्षेत्र के एक मकान में चिट्टा बेचने का काम किया जा रहा है। 

    इसी आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अनुपम मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की टीम ने उसे कुछ समय के बाद ही दबोच लिया है।

    No comments:

    Post a Comment