न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की ।
शिमला स्थित राजभवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इससे पहले उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण न्यायिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू , न्यायपालिका के प्रमुख सदस्य, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया के बारे में
न्यायमूर्ति संधावालिया अपने सटीक निर्णयों और विधिक मामलों की गहन समझ के लिए जाने जाते हैं। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनके कार्यकाल से प्रदेश में न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा की जा रही है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.