पंजाब में चोरों को हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े छोटी मोटी चोरी नहीं बल्कि लाखों रुपये की बस को चोरी करने से भी नहीं कतराते। पंजाब के फिरोजपुर में कुछ ऐसी ही घटना हुई है। यहां चोरों ने पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की बस ही चोरी कर ली। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी हुई बस को भी बराचोरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब बस चालक और परिचालक ढाबे पर खाना खाने रुके थे। फिरोजपुर के गुरुहरसहाए के गोलूके मोड़ स्थित एक ढाबे के पास खड़ी पीआरटीसी की बस नंबर पीबी 04 वी 2923 को चोर चोरी कर ले गए। चालक व कंडक्टर बस खड़ी कर रोटी खाने ढाबे पर गए थे। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से एक आरोपी को काबू कर लिया है। मद कर लिया है। आरोपी का दूसरा साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Tuesday, December 17, 2024
ढाबे पर खाना खाते रह गए ड्राइवर और कंडक्टर, चोरों ने चुरा ले गए रोडवेज की बस।
Tags
# National news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
National news
Tags
National news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment