जिला भाजपा युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज जिला मुख्यालय कुल्लू में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद परिसर में धक्का मुक्की करके भाजपा के दो सांसदों को घायल करने व एक महिला सांसद के अपमान और कांग्रेस सांसदों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के अपमान को लेकर धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन रैली के दौरान जिला मुख्यालय पर जम कर विरोध प्रदर्शन गया। रैली के माध्यम से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ जाम कर नारे बाजी की। विरोध प्रदर्शन रैली प्रदर्शनी मैदान से शुरू हो कर मालरोड़ ढालपुर हो कर मुख्य चौक ढालपुर पहुंची। विरोध प्रदर्शन रैली में पूर्व मंत्री एवम् प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।जिला मुख्यालय पर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जनेश ठाकुर,जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने विरोध प्रदर्शन रैली को संबोधित किया।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने विरोध प्रदर्शन रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस के अन्य सांसदों का संसद परिसर में किए गए कृत्य की घोर निंदा की। उन्होंने ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य सांसदों को चेताया कि यदि वोह नहीं सुधरे तो भाजपा उनके खिलाफ भविष्य में उग्र प्रदर्शन करेगी।इस धरना प्रदर्शन रैली में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम सेन शर्मा,प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, दानवेंद्र सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोलंकी,जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,सुभाष शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,जिला भाजपा प्रवक्ता सौरव भारद्वाज,मनाली भाजपा मण्डल अध्यक्ष जोगिंदर मेहरा,पार्वती भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजू पंडित,भुंतर मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर। जिला व मंडल भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकारणी सदस्य, जिला भाजपा युवा एवम् अनुसूचि जाति मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी सहित कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.