भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए केन्द्र सरकार देश के संविधान व इसके रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विरोधी है: प्रतिभा सिंह। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, December 19, 2024

    भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए केन्द्र सरकार देश के संविधान व इसके रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विरोधी है: प्रतिभा सिंह।

     


    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाया है कि वह देश के संविधान व इसके रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विरोधी है। गृह मंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार से बाबा साहिब अंबेडकर का संसद के अंदर  अपमान किया है उसके बाद उन्हें मंत्री  पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है । उन्हें देश से माफी मांगते हुए अपने पद से तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए।

     आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ संसद के बाहर धक्का मुक्की की,इन नेताओं को संसद के अंदर जाने से रोका यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। कांग्रेस इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है।

    प्रतिभा सिंह ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानना चाहा है कि उन्हें  स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अंबेडकर पर अमित शाह की अपमान जनक वाणी का समर्थन करते है।

    प्रतिभा सिंह आरोप लगाया है कि भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहत देश के संविधान को कमजोर करने व अपने हित मे बदलने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा कर देश को गुमराह नही कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर लोकतंत्र को कमजोर करने व साम्प्रदायिक सौहार्द को विगाड़ने का प्रयास कर रही है।

    अखिल भारतीय कांग्रेस  कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी अनैतिक मंसूबो को पूरा नही होने देगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह सहित पूरी भाजपा को बाबा साहिब के अपमान के लिये माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही लोगों को मुद्दों से भटकाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जबतक माफी नही मांगती तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपना विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब का अपमान पूरे देश व संविधान का अपमान है जिसे कभी भी सहन नही किया जा सकता।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.