आचार्य दीपक अरोड़ा के साथ 31 दिसंबर 2024 का राशिफल जाने। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 31, 2024

    आचार्य दीपक अरोड़ा के साथ 31 दिसंबर 2024 का राशिफल जाने।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
    मेष राशि (Aries)♈: अपने हर कार्य को सूझ-बूझ से करे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। हर कार्य को करने से पहले की योजना की और कर ले। आपके ऊपर झूठा आरोप लगने के संभावना है। आज आपको अपने कार्य को करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

    वृष राशि (Taurus) ♉: आज के दिन आपकी आय बढ़ने की संभावना है। जो जातक विद्यार्थी वर्ग से हैं उनका ध्यान पढ़ाई लिखाई में भटक सकता है। जीवनसाथी से मन मुटाव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेट होगी। 

    मिथुन राशि (Gemini)♊: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी माता पिता की बात को अनसुना ना करें उनको बुरा लग सकता है। कुछ नए संपर्क से आपको लाभ हो सकता है। आपकी आपको प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त होगी।

    कर्क राशि (Cancer)♋: आज के दिन आप अपनी वाणी में सरलता और कोमलता बनाए रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपने कार्य को समय सिर निपटा लें। आपका कोई पुराना लटका हुआ काम आज के दिन पूरा हो सकता है। आज के दिन आप पारिवारिक माहौल में व्यस्त रहेंगे।

    सिंह राशि (Leo) ♌: आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। आज आप अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे। आज के दिन आप अपने समय को व्यर्थ ना करें। वाद विवाद से बचें। किसी भी नए कार्य में इंवेस्टमेंट करने से पहले सोचें।

    कन्या राशि (Virgo) ♍: आज के दिन आपकी तरक्की की राह में जो भी बाधाएं आएंगी उन्हें दूर करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको नई नौकरी मिलने की भी संभावना है। बिजनेस में कुछ बदलाव लाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें। आज के दिन आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

    तुला राशि (Libra) ♎: आज के दिन धन में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पिताजी की सहायता
    मिलेगी। किसी की अपनी पर्सनल जानकारी सांझी ना करें। व्यय करने से बचे।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)♏: आज का दिन आपका मिश्रित रुप से फल देगा। किसी की भी बातों में ना आए। अपने सहकर्मी से सहायता लेकर अपने कार्य को पूर्ण करें। कानूनी मामले में अर्चन आ सकती है। नए मकान की खरीदारी आज के दिन अनुकूल है।

    धनु राशि (sagittarius) ♐: आज का दिन आपका मिश्रित फल देगा। विद्यार्थी वर्ग को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। सरकारी योजना से लाभ मिलेगा। समाजिक वर्ग में एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में जो योजनाएं आप काफी समय से तैयार कर रहे हैं वह फलीभूत रहेंगी। परिवारिक चिंता हो सकती है। 

    मकर राशि (Capricorn) ♑: आज का दिन आप सामान्य रहेगा ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को अन सुना ना करें अपने काम को दृढ़ता से पूर्ण करें। 

    कुंभ राशि (Aquarius) ♒: आज के दिन आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में किसी योजना में विराम लग सकता है। यदि आप किसी काम को फायदे का सोचकर कर रहे हैं तो उसमें नुकसान होने की संभावना है। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं उन्हें समस्या हो सकती है। अगर आप नौकरी में बदलाव लाने की सोच रहे हैं तो आप तुरंत कर सकते हैं। 

    मीन राशि (Pisces)♓: आज के दिन वाद विवाद से दूर रहें।किसी पर बात को सोच समझकर बोले। परिवारिक कार्य में धन खर्च हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई दुखद सूचना मिल सकती है। आज के दिन आपके मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.