21 दिसंबर को किन्नौर जिला की नाथपा पंचायत में आयोजित किया जाएगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 17, 2024

    21 दिसंबर को किन्नौर जिला की नाथपा पंचायत में आयोजित किया जाएगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर ।

     जिला आयुष अधिकारी किन्नौर डॉ इंदु शर्मा ने आज यहां बताया कि जिला की ग्राम पंचायत नाथपा में 21 दिसंबर, 2024 को प्रातः10 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क बहु विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल के दल द्वारा स्थानीय लोगों का विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज किया जाएगा जिसमें नेत्र रोग, आमवात, बवासीर, जटिल, जीर्ण एवम असाध्य रोगों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
    उन्होंने नाथपा व आस पास के क्षेत्र के लोगों से इस निःशुल्क आर्युवेदिक चिकित्सा शिविर में आने का आग्रह किया।

    No comments:

    Post a Comment