सेवा भारती द्वारा रुम्हाली गांव आगजनी की घटना में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री की वितरित - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, December 16, 2024

    सेवा भारती द्वारा रुम्हाली गांव आगजनी की घटना में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री की वितरित

     

    नर सेवा ही  नारायण सेवा है


    सेवा भारती रामपुर इकाई द्वारा आनी खण्ड अंतर्गत रूम्हाली गांव में हुई आगजनी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कुछ राहत  सामग्री प्रदान की है। 


    सेवा भारती जैसे संगठनों का काम बहुत ही महत्वपूर्ण है, खासकर जब लोगों को आपदाओं या अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी मदद से लोगों को अपने जीवन को फिर से स्थापित करने के लिए सेवा भारती हर समय तत्पर रहती है।


    आगजनी से प्रभावित तीनों परिवारों को दी गई सामग्री में विस्तर, पहनने के लिए कुछ वस्त्र, खाना बनाने के वर्तन और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। 

    यह सामग्री उन लोगों के जीवन को फिर से स्थापित करने में मदद करेगी।

    सेवा भारती के कार्यकर्ताओं में  से राम लाल, विरेन्दर  कुमार, राजू ठाकुर, बाल कृष्ण ने तीनों परिवारों को यह सामग्री भेंट की है।




    No comments:

    Post a Comment