राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको किया याद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, December 25, 2024

    राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको किया याद।

     


    भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जन्म जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रीज मैदान स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अटल जी को जीवनी पर लगी एक प्रदर्शनी का रिबन काट कर शुभारंभ भी किया। 

    इस अवसर पर राज्यपाल शुक्ल ने कहा लोग कहते थे अटल जी शतायु हो अटल जी शतायु होकर के तो नहीं रहे लेकिन आज हम उनके जन्म की शताब्दी मना रहे हैं, लेकिन शतायु हो इस नाते लोग कहा करते थे कि वह अपने 100 वर्ष के जीवन में समाज के लिए ऐसा कारज करें कि वह उदाहरण बन जाए। उन्होंने बिना 100 वर्ष पूरा किए ही भारत को वह उपलब्धि दे दी थी, जैसे उन्होंने पोखरण में कर दिखाया सारा विश्व चकित रह गया। परमाणु परीक्षण उन्होंने कर करके दिखा दिया और पूरे विश्व को संदेश दिया कि भारत अपने शक्ति के आगे दूसरे की जबरदस्ती शक्ति को स्वीकार नहीं करेगा, हम शांति के दूत है लेकिन क्रांति निश्चित रूप से करना जानते हैं, यह अटल जी ने सिखाया था। अटल जी ने संपूर्ण देश में आर्थिक सुधार करने का काम किया विपक्ष में रहते हुए भी हर पक्ष को लेकर के चलने का काम किया और इतना अच्छा शासन किया कि वह सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हम उनको अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, निश्चित रूप से अटल जी का जीवन पूरे राजनीति के लिए एक उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि देखिए किसी समय के राजनीति से कोई तुलना नहीं की जा सकती है, तुलना तो व्यक्ति से होती है और अटल बिहारी वाजपेई जी ने एक व्यक्ति के रूप में पूरे देश को बांधने का काम किया था, पूरे राजनैतिक जीवन को बांधने का काम किया था और पूरे विश्व को उन्होंने दिखाने का काम किया कि आगे चलकर के भारत ही धर्म गुरु एवं विश्व गुरु बनेगा। 

    इस कार्यक्रम में महापौर सुरेन्द्र चौहान, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, प्रत्याशी संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, संजीव चौहान पिंकू, तरुण राणा, कमलजीत सूद, हनीश चोपड़ा, अभिमन्यु भागडा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.