डी०पी० रावत।
आनी,3 दिसम्बर।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िला की तहसील आनी की कराड़ फाटी के देवता पटारनी नाग के पूज प्रतिष्ठा का शुभारंभ में
अनु ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत रोपा , भीमसेन ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत पोखरी,उप प्रधान ग्राम पंचायत रोपा, बुध राम सरकारी ठेकेदार, देवेन्द्र सिंह सरकारी ठेकेदार,जीवन ठाकुर वार्ड सदस्य आदि बतौर संयुक्त मुख्यातिथि ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूज देव संस्कृति का अनूठा संगम है और क्षेत्र की जनता इसके आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। इस उपलक्ष्य पर मंदिर कमेटी करदार एवं उप प्रधान ग्राम पंचायत कराड़ यशपाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से ₹ 51,000 की दान राशि मंदिर प्रतिष्ठा के लिए दी। जिसका मंदिर कमेटी एवं करदार कमेटी उप प्रधान ग्राम पंचायत कराड़ यशपाल सिंह नेगी ने इस नेक कार्य के लिए सभी दान कर्ताओं का आभार जताया।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.