हिमाचल प्रदेश में 25 नवंबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 26 से 29 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 नवंबर को मैदानी व निचले भागों में भी बारिश हो सकती है। इसी दिन कुछ भागों में बिजली चमकने व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, 25 नवंबर तक सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.3, कल्पा 2.8, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.4, नाहन 11.6, पालमपुर 6.5, सोलन 4.8, मनाली 3.1, कांगड़ा 9.0, मंडी 5.8, चंबा 7.1, डलहौजी 8.4, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 8.0, नारकंडा 5.8, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 3.0, धौलाकुआं 9.7, बरठीं 8.3, समधो माइनस 2.2, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.5 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 25.0, नाहन 22.7, सोलन 25.2, डलहौजी 15.0, चंबा 22.6, कुकुमसेरी 15.0, मनाली 17.2, केलांग 10.5, धर्मशाला 23.0, कांगड़ा 23.3, मंडी 23.6,भुंतर 25.1, समधो 15.0, सुंदरनगर 24.6, कल्पा 17.1, बरठीं 23.0, नारकंडा 14.9, रिकांगपिओ 19.4, शिमला 18.4, कुफरी 13.5, जुब्बड़हट्टी 20.9, और धौलाकुआं में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.