Saturday, November 18, 2023
Home
अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले
अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का 22 नवंबर को शुभारम्भ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया-सुमित खिमटा
अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का 22 नवंबर को शुभारम्भ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया-सुमित खिमटा
उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड, सुमित खिमटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 22 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 तक परम्परागत ढंग से आयोजित किया जा रहा है।
सुमित खिमटा बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से आज शनिवार को उन्होंने शिमला में भेंट कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।
उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवम्बर 2023 को दोपहर 1.25 बजे भगवान परशुराम जी व अन्य देवताओं की पालकी को रिसीव करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का सांय 7 बजे उदघाटन करेंगे तथा सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
Tags
# अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले
About कार्यालय संवाददाता 1
अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले
Location:
Nahan, Himachal Pradesh 173001, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment