एम्स बिलासपुर में 55 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, November 19, 2023

    एम्स बिलासपुर में 55 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

    एम्स बिलासपुर में 55 विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर (डेंटिस्ट्री) के दो और और जूनियर रेजिडेंट के 52 और जूनियर रेजिडेंट (डेंटिस्ट्री) का एक पद भरा जाएगा। एम्स प्रबंधन की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जूनियर रेजिडेंट 52 पदों में अनारक्षित-12, ईडब्ल्यू-10, अनुसूचित जाति-5, अनुसूचित जनजाति-3 और ओबीसी कोटे से 22 पद भरे जाएंगे। जूनियर रेजिडेंट (डेंटिस्ट्री) का एक पद ओबीसी कोटे से भरा जाएगा। इन पदों में छह पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर रखी गई है।

     उम्मीदवार का स्टेट या सेंट्रल मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये जीएसटी के साथ और अन्य के लिए 1180 रुपये जीएसटी के साथ तय किया गया है। 28 नवंबर को एम्स बिलासपुर में सुबह 8:30 बजे से इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। कोई भी साक्षात्कार ऑनलाइन माध्यम से नहीं होगा।असिस्टेंट प्रोफेसर (डेंटिस्ट्री) के दो पदों में एक पद ईडब्ल्यूएस और एक पद ओबीसी कोटे से भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। उम्मीदवार डेंटल मेडिकल काउंसिल से पंजीकृत होना चाहिए। 7 दिसंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है और 10 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी एम्स बिलासपुर में जमा करवानी होगी। इसके लिए भी एम्स में ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। एम्स बिलासपुर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए जानकारी साझा की गई है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधारिक वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.