अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / बठिंडा : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला बठिंडा में पाकिस्तान से चल रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ वेपन, नो मैगजीन और तीस कारतूस बरामद हुए हैं। काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की टीम ने इस ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी संगरूर जेल में बंद आरोपियों के संपर्क में थे। उन लोगों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज है। यानी कि पहले पकड़े गए आरोपी भी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। इन तीन लोगों पर बठिंडा थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अब इन लोगों के बारे में गंभीरता से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके। याद रहे कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान से ऑपरेट होने वालै आतंकी मॉड्यूल पर कड़ी नजर रख रही है। दिवाली से लेकर अब तक आठ से ज्यादा ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा चुका है। इन लोगों के निशाने पर ज्यादातर राज्य के नामी हस्तियां कारोबारी और पुलिस के अधिकारी रहते थे।
Wednesday, November 22, 2023
पंजाब में काउंटर इंटेलीजेंस बठिंडा की टीम द्वारा आतंकी मॉडल मॉड्यूल का पर्दाफाश।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Bathinda, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.