नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलोह में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। मुकेश ठाकुर ने बताया कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पाते हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह सके।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलोह टास्क फोर्स ने घर-घर जाकर लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा वर्कर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
इस अभियान की जानकारी देते हुए ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने बताया कि अब इस बीमारी से लड़ने के लिए हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब हमारे हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज शीघ्र ही शुरु किया जायेगा जिससे कि लोग नशे जैसी बीमारी का इलाज करवा पायेंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
इस अभियान में प्रधान अनीता जसवाल, पूर्व प्रधान परमजीत सिंह जसवाल, सचिव राधे कृष्ण, डॉक्टर सुधि कौशल, बीडीसी परवेश कुमारी, सीमा जसवाल, वार्ड पंच कांता देवी, सुलोचना, संतोष, नेहा ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.