चंबा के ऐतिहासिक चौगान को बंद करने के आदेश जारी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, November 16, 2023

    चंबा के ऐतिहासिक चौगान को बंद करने के आदेश जारी

    1 दिसंबर से आवाजाही होगी प्रतिबंध

    जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश
    सर्दियों के दौरान रखरखाव कार्यों के लिए बंद की जाती हैं गतिविधियां
    चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक को लोगों की आवाजाही और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए 1 दिसंबर 2023 से प्रतिबंधित किया गया है ।
    ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं ।
    यहां खास यह है कि चौगान में लगाई गई दुर्वा घास को हर साल अंकुरण के लिए सर्दियों के दौरान लोगों की आवाजाही और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए बंद रखा जाता है।इस दौरान चौगान का रखरखाव किया जाता है तथा ये सुनिश्चित बनाया जाता है कि चौगान हरा-भरा रहे ।
    आदेश के उल्लंघन की अवस्था में निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है ।

    No comments:

    Post a Comment