अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / फरीदकोट : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला फरीदकोट में गांव कलेर के सरकारी मिडल स्कूल में लड़का-लड़की की लाश मिली है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब स्कूल का एक कर्मचारी सफाई करने पहुंचा। उसने मामले की जानकारी पंचायत को दी जिन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आकर देखा कि लड़के की मौत हो चुकी थी जबकि लडकी की सांसें चल रही थी। लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल फरीदकोट पहुँचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बिंदर सिंह निवासी संगरूर के गांव कांझला और हरमनदीप कौर निवासी बरनाला के गांव कालेके के रूप में हुई है। जहरीली दवाई पीने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम की दीवार पर अपने गांव का नाम और मोबाइल नंबर लिखे। उनके आधार कार्ड भी बरामद हो गए हैं। गांववासियों ने बताया कि यह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और स्कूल में आकर जहरीली दवाई पीकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में थाना सदर पुलिस की तरफ से पड़ताल की जा रही है।
Friday, November 17, 2023
पंजाब में सरकारी स्कूल के अंदर लड़का-लड़की की मिली लाश।

Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Faridkot, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment