धारकंडी क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सीएम से हुई चर्चा: पठानिया
विधायक ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का पूछा कुशलक्षेम
धर्मशाला, 13 नवंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का उनके शिमला आवास में जाकर कुशलक्षेम पूछा तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस के धारकंडी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष बरनेट घेरा सड़क तथा भितलु चमियारा कूट सड़क,चनोघाट से लांगा पलून,पलोथा सुखुघाट चमियारा के लिए एंबुलेंस सड़क तथा निहारकी से जनझराला के लिए एम्बुलेंस सड़क बनाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त सल्ली में पटवार घर बनाने की मांग, भलेड को नया पटवार सर्कल बनाने, करेरी पटवार सर्कल को धर्मशाला तहसील से जोड़ने तथा कुठारना में जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक सबसेन्टर खोलने की मांग उठाई गई है, वन विभाग का रेंज ऑफिस खोलने, मोबाइल के सिग्नल की समस्या को दूर करने के लिए टावर लगाने की मांग, जीपीएस नोली में कमरों की मरम्मत, चनोघाट से नोली तक एम्बुलेंस सड़क,नोली में रेन शेल्टर बनाने की मांग,नोली में पार्किंग बनाने की मांग,पलून में गॉर्ड घर बनाने की मांग ,पशु डिस्पेंसरी खोलने की मांग प्रमुखता के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्लान तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हमेशा ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दिलखोलकर सौंगतें दी हैं तथा भविष्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव मदद देने के लिए उचित कदम उठाएंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ कार्य आरंभ किया है ताकि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.