जालंधर में एस टी एफ की टीम द्वारा भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, November 28, 2023

    जालंधर में एस टी एफ की टीम द्वारा भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर में एस टी एफ टीम द्वारा भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स तस्कर धर्मकोट के एक गांव से संबंधित हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एस टी एफ पंजाब की टीम ने जालंधर में गुप्ता सूचना के आधार पर लवकुश चौक (मिलाप चौक) के पास गली में अचानक छापेमारी की। यहां दो लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से चार सौ ग्राम के करीब हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों का नाम अभी तक नहीं बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्कर धर्मकोट के पास एक गांव के रहने वाले हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी, इनके पास से चार सौ ग्राम से ज्यादा हेरोइन मिली है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.