Friday, November 24, 2023
Home
पंजाब दर्पण
पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गन्ना किसानों को गिफ्ट देने की बड़ी बात।
पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गन्ना किसानों को गिफ्ट देने की बड़ी बात।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / चंडीगढ़ : माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और किसान नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम जल्द गन्ना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में गन्ना उत्पादकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक गन्ने की कीमत पंजाब में ही मिलेगी। कल मिल मालिकों को बुलाया जाएगा और उनसे बात की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसान नेताओं से अच्छे माहौल में बात हुई है और सबने सहमति जताई है। सड़कें और रेलवे ट्रैक रोकना सही नहीं है इससे लोग विरोधी होते हैं। माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों ने हाईवे खोलने का आश्वासन दिया है। पराली मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री पहल करें और यह केवल पंजाब का नहीं बल्कि पूरे उत्तरी भारत का मुद्दा है। माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा- किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Chandigarh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment