जालंधर पहुंचेगी 20 नवंबर को हथियारबंद सेना झंडा दिवस साइकिल रैली। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, November 15, 2023

    जालंधर पहुंचेगी 20 नवंबर को हथियारबंद सेना झंडा दिवस साइकिल रैली।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है इस सम्बंध में 7 नवंबर 2023 को आम लोगों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की महत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए साइकिल रैली जो चंडीगढ़ से शुरू हुई है और यह साइकिल रैली 20 नवंबर को स्थानीय वार मैमोरियल जालंधर पहुंचेगी। लोगों को इस दिन के बारे में बताने और सेना में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, डायरैक्टरेट रक्षा सेवाएं कल्याण पंजाब 7 दिसंबर 2023 तक एक साइकिल रैली को आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह साइकिल रैली राज्य के सभी जिलों से होकर 7 दिसंबर 2023 (झंडा दिवस) को पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में समाप्त होगी। साइकिल रैली 20 नवंबर को कपूरथला से चलकर सुबह 7:30 बजे स्थानीय वार मैमोरियल पहुंचेगी और नो बजे जिला रक्षा सेवाएं कल्याण दफ्तर, लुधियाना के लिए रवाना होगी।

    No comments:

    Post a Comment