जालंधर में कंपनी बाग चौक के पास स्थित रवि ज्वेलर्स के शोरूम में हुई लूट की वारदात। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, November 17, 2023

    जालंधर में कंपनी बाग चौक के पास स्थित रवि ज्वेलर्स के शोरूम में हुई लूट की वारदात।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर में कंपनी बाग चौक के पास स्थित रवि ज्वेलर्स के शोरूम में लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार तीन लुटेरे रवि ज्वेलर्स में सोने की चेन खरीदने के लिए आए थे। पांच सोने की चेन लेकर आरोपियों ने ज्वेलर को पच्चास हजार रुपए दिए और बाकी पैसे ऑनलाइन डालने का झांसा दिया। ऐसे में एक लुटेरे ने पिस्टल निकाल ली और ज्वेलर को दिए पच्चास हजार रुपए भी ले लिए और पांच सोने की चेन लूट कर मौके से फरार हो गए।लूट की वारदात के बाद सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना 4, सीआईए स्टाफ और एंटी नारकोटिक सेल की टीमों के इलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।वारदात के वक्त शोरूम में लगे सीसीटीवी बंद पड़े हुए थे। पुलिस ने अब शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। 

     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.