जालंधर में एन आर आई को चौथे फ्लोर से फेंका हुईं मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 20, 2023

    जालंधर में एन आर आई को चौथे फ्लोर से फेंका हुईं मौत।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर में रविवार रात को पठानकोट बाइपास चौक के पास बी डी ए कॉलोनी (फ्लैट्स) में कुछ युवकों ने यूके से आए एक एन आर आई को चौथे फ्लोर से नीचे गिरा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चरणचीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक एन आर आई की फ्लैट के तीसरे फ्लोर पर रहने वाली एक टीचर से बहस भी हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। थाना-8 की पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। चरणजीत सिंह ने चौथे फ्लोर पर फ्लैट खरीदा हुआ था। जानकारी के अनुसार वारदात के बाद आरोपी खुद चरणजीत सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चरणजीत सिंह की मौत का पता चलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना अस्पताल द्वारा थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई। एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा- मौत का कारण पोस्टमार्टम में क्लियर होगा। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुश संदिग्ध को हिरासत में लिया हैं। सोसाइटी के लोगों के अनुसार चरणजीत सिंह हर दो साल पर पंजाब आता था। चरणजीत सिंह चार हफ्ते पहले ही अपने भांजे के साथ यूके से लौटा था। मृतक के ड्रॉइवर बिट्टू ने बताया कि मालिक को क्रिकेट का बहुत शौक था। रविवार को वह घर पर ही विश्व कप का फाइनल मैच देख रहे थे। जानकारी के अनुसार आरोपी सुराग छिपाने के लिए चौकीदार के कमरे में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। हालांकि आरोपियों की कार के नंबर से पुलिस ने उन्हें ट्रेस किया। आरोपियों को चौकीदार द्वारा रोकने की कोशिश भी की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा।
     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.