अभाविप शिमला ने किया 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 20, 2023

    अभाविप शिमला ने किया 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन

    7 से 10 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगा अभाविप का 69वां राष्ट्रीय राष्ट्रीय अधिवेशन

    अभाविप के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे 10,000 कार्यकर्ता

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के कार्यकर्ताओं ने आज शिमला में अपने 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया।

    आज शिमला ने अभाविपा के दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ इंदर नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे व समस्त जिला शिमला के  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    शिमला जिला सयोंजक कुमारी दुशाला ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ नगर में आयोजित होने जा रहा है और इस अधिवेशन में पूरे भारतवर्ष से लगभग 10000 के करीब कार्यकर्ता भाग लेंगे।

    उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर या अमृत महोत्सवी राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे भारतवर्ष के 10,000 के कार्यकर्ताओं के इस संगम में लघु भारत का दर्शन होगा तथा अभाविप द्वारा इस अधिवेशन में भारत की शिक्षा व्यवस्था व अनेकों राष्ट्री  हित के मुद्दों पर मंथन एवं प्रस्ताव भी पारित होंगे।  

    हिमाचल प्रदेश से भी  अधिवेशन में 230 कार्यकर्ता भाग लेंगे। 



    No comments:

    Post a Comment