जेबीटी के 60 पदों के लिए 271 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, November 24, 2023

    जेबीटी के 60 पदों के लिए 271 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

    प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के पदों को बैचवाइज भरने के लिए शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक के कार्यालय में 4 दिनों तक काऊंसलिंग चली। कुल 60 पदों के लिए इसके तहत ऊना, अम्ब, हरोली व बंगाणा क्षेत्र के 271 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को ऊना क्षेत्र के 85 अभ्यर्थियों, मंगलवार को अम्ब क्षेत्र के 112 अभ्यर्थियों, बुधवार को हरोली क्षेत्र के 37 अभ्यर्थियों और वीरवार को 37 अभ्यर्थियों ने काऊंसलिंग में हिस्सा लिया। वीरवार को बंगाणा क्षेत्र के अभ्यर्थी जेबीटी अध्यापक की काऊंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए सुबह 10 बजे से पहले ही पहुंच गए थे। जिला ऊना में जेबीटी के 60 पद बैचबाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया था। इस कमेटी के अध्यक्ष शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, प्रिंसीपल समूरकलां स्कूल पवन कुमार व प्रिंसीपल लोअर बढेड़ा नरेश शामिल थे। शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने कहा कि जेबीटी के पदों को भरने के लिए 4 दिनों तक काऊंसलिंग हुई। 




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.