किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ के लाखों लोगों ने उन पर विश्वास जताकर विधान सभा पहुंचाया है। उन्होंने लोगों को आश्वश्त किया कि बैजनाथ में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और विकास के लिए धन उपलब्धता में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए सेवक के रूप में कार्य करेंगे।
किशोरी लाल ने नागटा गांव की समस्याओं को दूर करने आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र की सड़क, पानी की समस्या को दूर और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तरेहल पशु औषधालय में फार्मासिस्ट की कमी है उसको शीघ्र पूरा करने, माधौल में सामुदायिक भवन बनाने की बात कही। उन्होंने यहां हैंडपंप, बिजली, पानी तथा सड़क आदि सारी समस्याओं का समाधान करने आश्वासन दिया।
किशोरी ने कहा कि वह स्वयं किसान हैं और किसानों की समस्याओं को भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थिति के कारण हमारे किसानों के पास जमीन कम है और छोटे खेत होने के कारण परिवार का गुजारा मुश्किल से होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेती की तकनीक को अपनाकर और परंपरागत फसलों के स्थान पर नगदी फसलों को उगाने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने किसानों से मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री फार्म तथा डेयरी फार्म के कार्य भी करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल ,युथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, महिला कांग्रेस अध्यक्षा जमुना गोयल , बीडीओ पंचरुखी शीखा, प्रधान जंडपुर रीता देवी , प्रधान झीकली नौरी मोनू देवी , प्रधान ग्राम पंचायत अवैरी अश्वनी कुमार , भूतपूर्व प्रधान लाल चंद ,भूतपूर्व प्रधान जंडपुर बगला देवी, भूतपूर्व प्रधान तरेहल विनोद कुमार , एससी सेल महासचिव प्रीथी सिंह , उपप्रधान झीकली नौरी कमल जीत ,तरेहल महिला मंडल प्रधान जीतो देवी , माधोल महिला मंडल प्रधान रक्षा देवी , सरोज कुमारी, प्रकाश चंद, विजय कुमारी ,आशा रानी , रजनी , मीन चन्द, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.