आईटीआई पास युवकों के लिए नौकरी का अवसर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, February 23, 2023

    आईटीआई पास युवकों के लिए नौकरी का अवसर।

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 24 फरवरी शुक्रवार को मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के नियुक्ति अधिकारी राजीव कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में 10वीं पास और किसी भी व्यवसाय में आईटीआई प्रशिक्षित युवक भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 24 फरवरी सुबह 10 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में केवल हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को ट्रस्ट द्वारा दस हजार रूपये वेतन अदायगी के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा फोटोग्राफ व अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष 01892-223182 या मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के न. 9671364111, 7807880345 पर संपर्क कर सकते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.