यूपेन्द्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता मे विश्राम गृह दलाश मे 24 फ़रवरी को आयोजित की जाएगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की विशेष बैठक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, February 23, 2023

    यूपेन्द्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता मे विश्राम गृह दलाश मे 24 फ़रवरी को आयोजित की जाएगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की विशेष बैठक।

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, आनी के द्वारा 24 फ़रवरी यानि शुक्रवार को सुबह 10 बजे  विश्राम गृह, दलाश में कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
    बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद मण्डी लोकसभा  प्रतिभा सिंह के अगले महीने के आनी दौरे के बारे में चर्चा की जाएगी। इस बैठक में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी को आना आवश्यक है ।
    यूपेंद्र कांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में हाल ही में हुए चुनाव एवं अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, इंटक, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, ज़ोनल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि इस बैठक में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
     बैठक के तुरन्त बाद अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा 
    वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश में वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव में भाग लेगे।

    No comments:

    Post a Comment