शिमला जनरल पोस्ट ऑफिस में सीबीआई दी दबिश। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, February 23, 2023

    शिमला जनरल पोस्ट ऑफिस में सीबीआई दी दबिश।

    हिमाचल की राजधानी शिमला के मॉलरोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) में गुरुवार देर शाम को सीबीआई ने दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार पोस्ट ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच के लिए सीबीआई वहां पहुंची हैं। वहीं, सीबीआई कार्यालय शिमला के एक अधिकारी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे सरप्राइज चैकिंग बताया है।

     जीपीओ में सीबीआई की टीम पहुंचने से वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम की इस कार्रवाई से पोस्ट ऑफिस के अधिकारी एवं कर्मचारी दंग रह गए। सीबीआई वहां दस्तावेजों व रिकार्ड को खंगाल रही है। फिलहाल टीम की ओर से जांच की जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.