Tuesday, February 28, 2023
Home
DC
himachal
Kullu
Red crosssociety
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने ली 10 टीबी मरीजों की जिम्मेदारी, डीसी ने भेजी किट्स।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने ली 10 टीबी मरीजों की जिम्मेदारी, डीसी ने भेजी किट्स।
जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने एक विशेष पहल की है। सोसाइटी ने टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले के 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर तथा इनके सही पोषण की जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया है। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने मंगलवार को इन मरीजों के लिए 10 पोषण किट्स मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री को सौंपीं।
देबश्वेता बनिक ने बताया कि इन 10 मरीजों को छह महीने तक पोषण किट्स प्रदान की जाएंगी। लगभग 1500 रुपये की इन किट्स में कई प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री जैसे- सोयाबीन, काला चना, चना दाल, दलिया, अंडे और सेब इत्यादि दिए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह खाद्य सामग्री मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार ही मरीजों को दी जाएंगी, ताकि वे अतिशीघ्र टीबी मुक्त हो सकें।
उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान में जिला हमीरपुर ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जिला को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी भी योगदान दे रही है। इसी कड़ी में सोसाइटी ने 10 मरीजों की जिम्मेदारी ली है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री के अलावा टीबी मुक्त अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags
# DC
# himachal
# Kullu
# Red crosssociety
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Red crosssociety
Tags
DC,
himachal,
Kullu,
Red crosssociety
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment