उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के असीम प्यार और विश्वास ने जहां एक तरफ उनको अत्याधिक भावुक कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की जनता का यह ऋण अथाह परिश्रम और समर्पण भाव से कार्य करके चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और वहां की जनता को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के कारण जिन लोगों को नुकसान हुआ था उनको भी भी जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर राकेश कुमार, प्रकाश चंद बसनूर, अछरी देवी, अरूवनी चौधरी, अजय कुमार, बलबीर चौधरी, जसो देवी, विमल पटाकू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.