सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लगघाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ढालपुर से पीज,कायस्थधार,भल्यानी भुट्टी को रोप वे से जोड़ा जायेगा। उन्होंने इसे वर्ष 2023- 24की विधायक प्राथमिकता में रखा है।उन्होंने कहा कि लगघाटी के गोरुडुग व मठासोर को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।गोरुडुग को प्रदेश की तीसरी स्कीईंग साईट के रूप मे चिह्नित की गई है।यहाँ पर अधोसंरचना विकसित करने के लिये 50 लाख स्वीकृत किये गए हैं।इन दिनों यहां 50 युवाओं को स्कीईंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र मे विकास में कोई कमी नही आने दी जायेगी।
सीपीएस ने कहा कि भल्यानी लिंक रोड के निर्माण के लिए 2 करोड़ 50 लाख स्वीकृत किये गए हैं इसी प्रकार डुगिलग से दुबकन के लिए 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख स्वीकृत किये गए हैं।उन्होंने ने कहा कि शीशामाटी बाई पास सड़क का कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा।शालंग विश्राम गृह 3 माह के भीतर बन कर तैयार हो जायेगा।इस तरह के ओर विश्राम गृह लगघाटी में बनाये जायेंगे।
सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर लगघाटी के शैक्षणिक व खेल क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, नगद् पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर नवाजा।
लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष ओविन्दर सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य का स्वागत किया।
इस दौरान विद्यार्थियों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेसराम चौधरी,पूर्व जिला परिषद सदस्य दौलत राम पूर्व चीफ कंजरवेटर वन केहर सिंह,कल्याण संघ के सदस्य,व बिभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.