यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75वां वर्ष है एवं विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मनाने हेतु अभाविप ने पूरे देश-भर के सभी ज़िलों में ज़िला सम्मेलनों का आयोजन किया है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश के जिला सम्मेलन करने जा रही। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के प्रत्येक शिक्षण संस्थान से विभिन्न छात्रः छात्राएं भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव को समस्त तरुणाई छात्रः शक्ति के समस्त पारित करेगी।इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए एवं शिमला जिला में किस तरह से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए उसके संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा एवं विभिन्न छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे। इस जिला सम्मेलन के समापन पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी तथा इस जिला सम्मेलन में विद्यालय,महाविद्यालय,आईआईटी से लेकर आईटीआई तक के छात्र भाग लेंगे।
साथ ही साथ शिमला जिला में य़ह सम्मेलन 2 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। एवं विद्यार्थी परिषद शिमला जिला की समस्त जनमानस से आग्रह करती है कि इस जिला सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग ले।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.