डीएसपी चंद्र शेखर ने बताया कि कुमारसैन के ग्राम पंचायत मलेंडी के प्रेमनगर गांव में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सूचना रवि मेहता ने पुलिस को दी। रवि मेहता ने बताया कि उसके बगीचे में एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है। उन्होंने बताया इस गुब्बारे से बच्चे खेल रहे थे। जब बच्चों से गुबारा कहां से मिला पूछा गया तो बताया कि ये गुब्बारा सेब के पेड़ में लटका था।
जिसके बाद बच्चों ने पेड़ से गुब्बारे को निकालकर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस थाने से टीम मौके पर रवाना हो गई। जहां पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। यह गुब्बारा यहां कहां से आया पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.