Friday, February 24, 2023
Home
हमीरपुर दर्पण।
जेबीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार की तिथियों में किया बदलाव, अब 8 मार्च को होंगे साक्षात्कार।
जेबीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार की तिथियों में किया बदलाव, अब 8 मार्च को होंगे साक्षात्कार।
जिला हमीरपुर में जेबीटी के 41 खाली पदों के लिए होने वाली बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश धीमान ने बताया कि ये साक्षात्कार 9 और 10 मार्च के बजाय अब 8 मार्च को सुबह 10 बजे निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आरएंडपी नियमों के तहत योग्यता रखने वाले और जेबीटी/डीएड/डीएलएड/बीएड और जेबीटी टैट पास करने वाले अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इन 41 पदों में जनरल वर्ग के 16 पद और जनरल ईडब्ल्यूएस के 8 पद हैं। इनके लिए वर्ष 2010 तक के बैच के पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। एससी के 7 पदों के लिए वर्ष 2012 तक, एससी आईआरडीपी के 2 पदों के लिए नवीनत्तम बैच तक, ओबीसी के 2 पदों के लिए वर्ष 2012, ओबीसी आईआरडीपी के एक पद के लिए भी 2012 और एसटी के 5 पदों के लिए नवीनत्तम बैच तक के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।
उपनिदेशक ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता से संंबंधित जानकारी उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट ddeehamirpur.org.in डीडीईईहमीरपुर डॉट ओआरजी डॉट इन और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट himachal.nic.in/elementary education हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन एलीमेंटरी एजूकेशन पर उपलब्ध करवा दी गई है।
पात्र उम्मीदवार वेबसाइट से बायोडाटा फार्म डाउनलोड करके निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment