Wednesday, February 15, 2023
घियागी मे रिसोर्ट में आग लगने से लाखों का नुक्सान।
जिला कुल्लू के उपमण्डल बंजार में स्थित गांव की घियागी के पास दोघरी नाला नामक स्थान पर भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसमें 10 कमरे और साथ बनी झोपड़ी सहित कुक झुलस गया है। रिसोर्ट के कुक ब्रम्हदत निवासी घियागी आग में झुलस गया जिसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भिजवाया गया है।बताया जा रहा है कि रिसोर्ट इकबाल कौर का है उन्होंने इसे मण्डी में सरकाघाट तहसील के नैन गांव के रहने वाले सतपाल गुलेरिया को किराए पर दिया हुआ था।
घटना रात 12:30 बजे की है । बताया जा रहा है कि रिसोर्ट में पहले एक चिंगारी सुलग रही थी, जिसने कुछ मिनटों में विकराल रूप धारण करते हुए रिसोर्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग को दी घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment