Tuesday, February 28, 2023
Home
science day
डिग्री कालेज आनी
राजकीय महाविद्यालय आनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने लगाई वैज्ञानिक मॉडलों की प्रदर्शनी।
राजकीय महाविद्यालय आनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने लगाई वैज्ञानिक मॉडलों की प्रदर्शनी।
राजकीय महाविद्यालय आनी में मंगलवार को विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर. एल. नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे । कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करके एवं मॉडल की प्रदर्शनी द्वारा विज्ञान के सूक्ष्म तथ्यों से छात्रों को अवगत कराया। महाविद्यालय के जूलॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. योजना ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम "ग्लोबल साइंस फ़ॉर ग्लोबल वैलवींग" है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के ही दिन प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की थी जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था। महाविद्यालय में इस अवसर पर खयाल चंद एवं अमीषा ने विज्ञान दिवस की थीम पर अपने विचार रखे। विनीत, रोहित एवं करिश्मा ने इस अवसर पर वर्किंग मॉडल कैमिकल रीएक्शन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर एल नेगी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीनियर प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र पॉल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रो. निर्मल सिंह शिवांश, प्रो. अशोक, प्रो. धनप्रकाश, हिना मिश्रा के अलावा सभी गैर शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
Tags
# science day
# डिग्री कालेज आनी
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
डिग्री कालेज आनी
Tags
science day,
डिग्री कालेज आनी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment