प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने मुख्यतिथि को सम्मानित किया। वही रस्साकशी में महिला मण्डल खारका ,आदि ब्रम्हा महिला मण्डल काऊ शांगली ,देवभूमि महिला मण्डल जनाहल,नवज्योति महिला मण्डल चेष्टा ,स्वयं सहायता समूह श्पाका ,नारायण महिला मंडल शांगरी बाग़,शीतला महिला मण्डल नग्गर ,हिमालयन महिला मण्डल शरण ने भाग लिया।पुरुष वर्ग की वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में बंजार के युवक मण्डल जगाला, वैली बॉयज़ सराज ,मनाली बॉयज़ ,देवता थान युवक मण्डल शेनाल,युवक मण्डल शाठ शौरनु ने भाग लिया। वॉलीबाल में महिला वर्ग में चार टीमों खेलो इंडिया सेंटर कुल्लू की ए टीम , कुल्लू कॉलेज की टीम , गुरुकल संस्थान शीशामाटी , खेलो इंडिया सेंटर की बी टीम ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला कुल्लू कॉलेज की टीम और खेलो इंडिया सेंटर कुल्लू की टीम ए में हुआ जिसमे खेलो इंडिया सेंटर की ए टीम जीती।
वही रस्साकशी प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला आदि ब्रम्हा महिला मण्डल काऊ शांगली एवं महिला मण्डल खारका में हुआ जिसमे महिला मण्डल खारका विजयी रहा ।कब्बडी में छेती,लाइब्रेरी कुल्लू ,फुंगणी बॉयज़ , शाट शारनु , जेएमडी तांदला ,देवता थान रयूनाल ,जेएन सोयल , जेजेएन जाणा और टीम डेविल आदि 9 टीमों ने भाग लिया।वही फाइनल मुकाबला जेजेएन जाणा और छेती के बीच हुआ जिसमे छेती की टीम विजेता रही। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने विजेता और उपविजेता रही टीमों को सम्मानित किया। जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने सभी विजेता और उपविजेता रही टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.