गौसदन कटराईं में सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, February 14, 2023

    गौसदन कटराईं में सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान ।

    उप निदेशक पशुपालन  विशाल शर्मा ने बताया कि उपायुक्त कुल्लू के निर्देशानुसार उन्होंने स्वयं जाकर सामाजिक संस्था द हेरिटेज हिमालय गौशाला एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी  द्वारा जटेहड़ विहाल कटराईं में संचालित गौसदन का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि  गौसदन में गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध है तथा  गौसदन में आश्रय किए गए गौवंश में से एक पशु  बीमार था जिसका उपचार पशु चिकित्सालय पतलीकूहल  के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है ।
    उन्होंने कहा कि गौसदन  परिसर में फैला कीचड़ व गोबर हटाया दिया  गया है। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा तुंरन्त ही  एक जेसीबी मशीन लगाई गई तथा पूरी तरह सफाई कर ली गई हैं ।
    उन्होंने कहा कि यहाँ ठहराए गए गोवंश को निर्धारित मापदण्ड के तहत सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था को भविष्य में भी इस गौ सदन परिसर में सफ़ाई व्यवस्था बनाये रखने समुचित मात्रा में चारा उपलब्ध करवाने  के निर्देश दिए गए हैं।

    No comments:

    Post a Comment