Tuesday, February 28, 2023
Home
आग
रामपुर
शिमला
सराहन
सराहन मे दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग से महिला सहित 3 गाय व 5 भेड़े जिंदा जली ।
सराहन मे दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग से महिला सहित 3 गाय व 5 भेड़े जिंदा जली ।
रामपुर बुशैहर की सराहन उपतहसील की ग्राम पंचायत शाहधार के खलटी गांव में सोमवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में झुलसने से एक महिला की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं 3 गायें और 5 भेड़ भी जिंदा जल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शाहधार पंचायत के खलटी गांव में पूर्व उपप्रधान मान सिंह राणा के घर में आग लगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह क्षेत्र सड़क से दूर है, इसलिए दमकल की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच पाई है। आगजनी की इस घटना में
मान सिंह की मां शुक्री देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन लाल सहित 3 गायें और 5 भेड़ भी जिंदा जल गईं।
इस आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया है। वहीं महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही सराहन पुलिस चौकी से टीम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Tags
# आग
# रामपुर
# शिमला
# सराहन
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
सराहन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment