Saturday, February 11, 2023
एचआरटीसी की बस से चुराया डीजल, लोगों ने कार सहित दबोचे आरोपी।
शिमला जिला के तहत बालूगंज पुलिस थाना में चोरी का एक मामला दर्ज हुआ है। शातिरों ने एचआरटीसी की बस से डीजल चोरी किया और फरार हो गए लेकिन लोगों ने रात को ही आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी डिपो-3 की बस (एचपी 3बी-6144) से डीजल चोरी हुआ है। बस शिमला से बलैण रूट पर गई थी। रात को सड़क के किनारे चालक ने बस खड़ी की थी। बस चालक बलराज निवासी अर्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को बस बलैण में खड़ी की और यहीं पर रात को स्टाफ ठहरता है। रात करीब 2 बजे अज्ञात शख्स ने इस बस से डीजल चुराया और कार (एचपी 12जी-5156) में सवार होकर फरार हो गया। लोगों ने कार सहित उक्त आरोपियों को दबोाच लिया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालूगंज थाना पुलिस ने धारा 379 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment